सतना- विसर्जन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

“सतना: विसर्जन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त”

जिले में 12 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) त्यौहार मनाने के साथ-साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों पर कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी 4 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है।

जारी आदेशानुसार नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से अपने ड्यूटी स्थल पर दुर्गा विसर्जन होने तक उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना होंगे।

Spread the love

More From Author

कुलदीप पठानिया ने दी दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को बधाई

उत्तराखंड के चंपावत जिले की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया गया

Recent Posts