देश- प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जा रही महानवमी

“इंदौर- श्रमिकों के लिये संभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न”

आज शारदीय नवरात्र का आखिरी दिन है। देश व प्रदेश में महानवमी की धूम है। उत्तर प्रेदश के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरे देश और प्रदेश में मां दुर्गा की 9 दिन की उपासना के बाद हर्ष और उल्लास के साथ पूरे धार्मिक विधि विधान से महानवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है।  आज नवमी के दिन नवरात्र के देवियों के दर्शन में सिद्ध दात्रि माता का दर्शन पूजन किया जाता है।

मिर्जापुर, वाराणसी, अयोध्या  समेत उत्तर प्रदेश के  सभी जनपदों के देवी मंदिरों में  पूरी भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा और अराधना की जा रही है। जगह जगह मंदिरों व घरों में कन्या पूजन व प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

आज सुबह से ही मंदिरों में देवी के  दर्शन पूजन  के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि  योगी  सरकार ने आज महानवमी के चलते प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान मंदिरों में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। 

Spread the love

More From Author

इंदौर- श्रमिकों के लिये संभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

खरगोन- शहर के विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गाे पर कराया गया डामर पेंच रिपेयर

Recent Posts