“आगरा में विजय दशमी पर भव्य रामलीला: रावण का दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत“
आगरा के रामलीला मैदान में शनिवार को विजय दशमी के पावन पर्व पर रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें बुराई के प्रतीक लंकापति रावण का श्रीराम द्वारा वध किया गया। 120 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया गया।
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने तिरंगा पतंग को आकाश में उड़ाकर आतिशबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद पीलीभीत के आतिशबाज शमशाद अली और अलीगढ़ के मोहन सिंह के बीच आतिशबाजी का मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों ने अद्भुत प्रदर्शन किया।
रावण दहन के बाद, प्रोफेसर बघेल ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी, इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह भर दिया।