“स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति ने जरूरतमंदों को बांटे 251 कंबल“
स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति ने ठंड के मौसम में परवाणू और उसके आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच 251 कंबल वितरित किए। यह कंबल उन लोगों को भेंट किए गए जो खुले में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
कंबल वितरण अभियान परवाणू बस स्टैंड, ईएसआई अस्पताल, शिवलोत्री मंदिर, गेब्रियल रोड, सेक्टर 1, सेक्टर 2, सेक्टर 3, कसौली रोड और आयशर गेट के क्षेत्रों में आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से इन स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए।
समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को ठंड से राहत प्रदान करना है। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने इस अभियान की सराहना की और इसे जरूरतमंदों की मदद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया है।