“बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2025: छात्राओं ने किया परचम लहराया“
बिहार बोर्ड ने 2025 के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बार तीनों प्रमुख स्ट्रीम—आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स—में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने संयुक्त रूप से 94.6% स्कोर के साथ टॉप किया। दोनों ने 500 में से 473 अंक प्राप्त किए।
कॉमर्स स्ट्रीम में रौशनी कुमारी (वैशाली) ने 500 में से 475 अंक (95%) प्राप्त कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 96.8% स्कोर के साथ टॉप किया, उन्होंने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए।
इस वर्ष कुल 86.56% छात्र-छात्राएं सफलता हासिल करने में सफल रहे। सभी तीन स्ट्रीम के परिणाम एक साथ घोषित किए गए, जिससे छात्रों को बेहतर जानकारी प्राप्त हुई।